डिलीवरी से कुछ मिनट पहले गर्भवती ने डॉक्‍टर के साथ जमकर किया डांस, देखें वीडियो

Saturday, Dec 29, 2018 - 05:37 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः हर गर्भवती महिला की डिलीवरी के समय हालत इतनी खराब होती है कि प्रसव तक उसके और बच्चे के ठीक ठाक जन्म की दुआएं की जाती हैं। लेकिन एक गर्भवती की डिलीवरी से पहले का ऐेसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो में एक गर्भवती महिला लेबर रूम में अपनी डॉक्टर के साथ जमकर डांस करती दिख रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो डिलीवरी से कुछ मिनट पहले का है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला अस्पताल के कपड़ों में डॉक्टर के साथ कई गानों पर थिरक रही है। इसके बाद महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई। टि्वटर यूजर हर्ष गोयनका ने इस वीडियो को शेयर किया, जिसके उपर काफी सारे लोगों ने प्रतिक्रिया दी। गोयनका ने कहा कि यह वीडियो पंजाब के लुधियाना का है। वीडियो वायरल होने के बाद फुटेज में दिख रही महिला सामने आई और उसने इसके पीछे की कहानी बताई। महिला ने कहा वह एक कोरियोग्राफर है और गर्भावस्था के दौरान डांस करती रही है।
 

इस डांस के पीछे कोई विशेष वजह नहीं है। यह मेरी दूसरी प्रेगनेंसी थी। पहली बार भी मेरी सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। पिछली स्थिति को देखते हुए बार भी सिजेरियन डिलीवरी की तैयारी की गई। प्रेगनेंसी के दौरान उचित देखरेख में डांस करना बेहतर होता है। इससे शरीर स्वस्थ भी रहता है और खुशी भी मिलती है मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है।एक यूजर निधि जैन ने कहा वर्ष 2018 में जो कुछ भी देखा है, उसमें यह सबसे बढि़या है। दिल काे छू लेने वाले इस तरह का वीडियो शेयर करने के लिए धन्यवाद। कई सारे लोगों ने यह भी कहा कि डिलीवरी से पहले रिलैक्स होने का यह बेहतर तरीका है। एक यूजर ने लिखा यह वीडिया काफी खूबसूरत और आनंददायक है। उन्होंने डांस करने का जो समय चुना, वह बहुत की अच्छा था।
 

 

Tanuja

Advertising