श्रीनगर के अस्पताल में गर्भवती की मौत, परिजनों ने लगाया अनदेखी का आरोप

Monday, May 04, 2020 - 02:42 PM (IST)

श्रीनगर: अनंतनाग जिले के अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत से श्रीनगर में बबाल मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर अनदेखी का अरोप लगाया। परिवार की एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें वो मृतका के शव को लेकर जा रहे हैं और साथ ही अस्पताल  प्रबंधन पर आरोप लगा रहे हैं।  


जानकारी के अनुसार सलई पंजमूला की शकीला अख्तर  शनिवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी पर बाद में उसे जच्चा-बच्चा अस्पताल भेज दिया गया था। परिवार का कहना है कि उसके इलाज में देरी हुई जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि जांच बिठाई गई है और डाक्टर व नर्स को भी निलंबित कर दिया गया है। वहीं परिवार का आरोप है कि उन्हें शव को ले जाने हेतु ऐम्बूलेंस भी नहीं दी गई पर प्रशासन का कहना है कि परिवार बिना औपचारिकताएं पूरी किये ही शव को ले गया।


   आपको बता दें कि कश्मीर के अनंतनाग में एक गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चों की मौत हो गई थी। महिला रेड जोन क्षेत्र से आई थी और कोरोना पाजिटिव निकली थी। 
 

Monika Jamwal

Advertising