सांप ने एकसाथ दिया 6 बच्चों को जन्म, वीडियो वायरल

Friday, Sep 01, 2017 - 01:46 PM (IST)

नई दिल्ली: ज्यादातर लोगों का यहीं मानना है कि सांप अंडे देते हैं और उनमें से बच्चे बाहर आते हैं। लेकिन सोश मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल वीडियो में दिखाया गया है कि सांप ने एक-एक करके छह बच्चों को जन्म दिया। वीडियो को Reptile Collective के फेसबुक पेज पर किसी अमेरिकन शख्स ने डाला है। इस वीडियो को अब तक करीब 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बच्चों के जन्म देने वाली मादा सांप सैंड बोआ प्रजाति की है। बता दें कि सैंड बोआ प्रजाति के सांप एक बार में 25-32 तक बच्चों को जन्म दे सकते हैं। इस प्रजाति के सांप यूरोप, एशिया माइनर, अफ्रीका, अरब, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी एशिया, भारत, श्रीलंका और पश्चिमी उत्तर अमेरिका में पाए जाते हैं।

Advertising