स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोलीं ममता बनर्जी, लोकतंत्र भारत की बेशकीमती धरोहर

Thursday, Aug 15, 2019 - 08:13 AM (IST)

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र भारत की ‘बेशकीमती धरोहर' है और लोगों को देश को नहीं बांटने का संकल्प लेना चाहिए। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ममता ने बुधवार देर रात अपने आवास के निकट आयोजित एक कार्यक्रम में झंडा फहराया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने देश और देशवासियों एवं महिलाओं को सलाम करती हूं। लोकतंत्र हमारी सबसे कीमती धरोहर है।

 

आइए आज हम देश को नहीं बांटने की शपथ लेते हैं। हमें भारत को एकजुट करना है।'' ममता ने कहा, ‘‘जाति या वर्ण से इतर हम सब एक भारत हैं। धर्मनिरपेक्षता हमारी एक राष्ट्र के रूप में पहचान बनाती है और एकजुट करती है।'' उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को राजनीतिक, आर्थिक स्वतंत्रता के साथ अभिव्यक्ति की आजादी के लिए प्रयास करना चाहिए।

Seema Sharma

Advertising