LIVE:  दिल्‍ली में प्री-मॉनसून बारिश की संभावना,  केरल में  ऑरेंज और येलो अलर्ट जाारी

Tuesday, Jun 15, 2021 - 10:09 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। 48 घंटे तक दिल्ली और आस-पास बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल सकती है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि  पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गति धीमी हो गई है। वहीं केरल के कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

आईएमडी के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा और पंजाब में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। आज दिल्ली में  न्यूनतम और अधिकतम तापमान के क्रमश: 26 और 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।


मौसम विभाग ने पहले अनुमान व्यक्त किया था कि मानसून संबंधी हवाएं 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकती हैं। आम तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून तक पहुंचता है और यह आठ जुलाई तक पूरे देश में अपना प्रभाव दिखाने लगता है।  विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम हवा के दबाव क्षेत्र, पूर्वी हवाओं और मानसून रेखा की वजह से ये अनुमान लगाया था कि इस बार मानसून आधिकारिक तारीख से लगभग 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। 

वहीं हरियाणा एवं पंजाब के कुछ हिस्सों में मॉनसून अपने अनुमानित निर्धारित समय से एक पखवाड़े से अधिक पहले पहुंच गया है । उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़ एवं उत्तर पंजाब के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून समय से पहले 13 जून को पहुंच गया है। विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दोनों प्रदेशों के और कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

vasudha

Advertising