प्रतीक की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, पंडित ने पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराई पिंडदान की प्रक्रिया

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 04:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अस्थियों का शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा में विसर्जन किया गया।

PunjabKesari

आप को बता दें कि प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया था। आज उनकी पत्नी अपर्णा यादव, पुत्रियां प्रथमा और पद्मजा, अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट तथा भाई अमन सिंह बिष्ट अस्थि कलश लेकर जॉलीग्रांट पहुंचे, जहां से परिवार हरिद्वार पहुंचा। वीआईपी घाट पर तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन पांडेय ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन और पिंडदान की प्रक्रिया संपन्न कराई।

PunjabKesari

इसके बाद परिवारजनों ने मां गंगा में अस्थियां प्रवाहित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अस्थि विसर्जन के दौरान योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के समर्थकों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने प्रतीक यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News