प्रशांत किशोर की नई पारी: PK ने किया  ''जन सुराज'' अभियान का ऐलान...बिहार से करेंगे शुरुआत

Monday, May 02, 2022 - 10:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के चुनावी रणनीतिकार रह चुके प्रशांत किशोर अब दूसरों के लिए रणनीति नहीं बनाएंगे। रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने राजनीति में अब अपनी अलग पहचान बनाने जा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने सोमवार को अपने नए 'जन सुराज' अभियान का शंखनाद किया है। उन्होंने कहा कि वे इसकी शुरुआत बिहार से करेंगे।

 

PK राजनीति में अब अपने लिए रणनीति बनाएंगे। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया कि जनता के बीच जाने का समय आ गया है, इसकी शुरुआत बिहार से होगी। पीके ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या वे अपनी कोई पार्टी बनाने जा रहे हैं? प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर अपने नए अभियान का ऐलान किया।  उन्होंने लिखा, 'लोकतंत्र का एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीतियों को आकार देने में मदद करने की मेरी खोज ने बीते 10 सालों में उतार-चढ़ाव देखे हैं। अब मैं नया पन्ना पलटने जा रहा हूं। अब मुद्दों और जन सुराज के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए 'रियल मास्टर्स' यानी जनता के पास जाने का समय आ गया है, शुरुआत बिहार से होगी।'

 

बता दें कि प्रशांत किशोर के कांग्रेस में जाने की चर्चा थी। पीके ने कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन को लेकर एक प्रेजेंटेशन भी दिया था, हालांकि कांग्रेस और उनके बीच बात नहीं बनी और अंतिम दौर में उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया।

Seema Sharma

Advertising