कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश कर रहे प्रशांत किशोर पर बोले अशोक गहलोत, ''उनके जैसे और लोग भी हैं''

Thursday, Apr 21, 2022 - 03:38 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों खूब सुर्खियो में है। पिछले कुछ दिनों में प्रशांत किशोर और सोनिया गांधी के बीच चार बार बैठक हो चुकी है। जिसे लेकर पार्टी के अन्य नेताओं केबीच भी हलचल पैदा हो गई है।  इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा बयान सामने आया। दरअसल, बुधवार को अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रशांत किशोर और सोनिया गांधी की बैठक में हिस्सा लिया।
 

जिसके बाद गहलोत ने कहा कि प्रशांत किशोर एक ब्रांड बन गए हैं। उन्होंने मोदी जी के लिए 2014 के लोकसभा चुनाव में काम किया, 'बिहार में काम किया...वह बड़ा नाम बन गए हैं, इसलिए उनके बारे में खबर है, वह पेशेवर हैं। उनकी तरह कई और लोग भी हैं। लेकिन प्रशांत किशोर बड़ा नाम बन गए हैं। इसलिए मीडिया उन पर ध्यान दे रही है। हर व्यक्ति के अनुभव से काम लेना ही चाहिए।  
 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर के सुझावों पर एक समिति बनाई है। इसमें पी चिदंबरम, अंबिका सोनी, प्रियंका गांधी वाड्रा, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, के सी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला शामिल हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर ने सुझाव दिया है कि कांग्रेस को लगभग 370 लोकसभा सीट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु में गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहिए।

Anu Malhotra

Advertising