प्रज्ञा को मालेगांव मामले में फंसाया गया: मीनाक्षी लेखी

Friday, May 13, 2016 - 05:38 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर तथा कुछ अन्य लोगों को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा उनके खिलाफ आरोप हटाए जाने से यह बात साबित हो गई है। 

भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मालेगांंव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा को फंसाया गया था। उन्होंने कोई देश विरोधी काम नहीं किया था। इस मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित के बारे में उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया।  

एनआईए ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा और चार अन्य के खिलाफ सभी आरोप हटा दिए और कर्नल पुरोहित के खिलाफ मकोका हटा दिया। कर्नल पुरोहित के खिलाफ अब मामला गैर कानूनी गतिविधि निरोधक कानून के तहत चलेगा। 

Advertising