प्रद्युत देव बर्मन त्रिपुरा के नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

Tuesday, Feb 26, 2019 - 12:07 AM (IST)

नई दिल्ली: प्रद्युत देव बर्मन कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देव बर्मन को पार्टी का त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

देव बर्मन निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीरजीत सिन्हा का स्थान लेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के लिए सिन्हा का योगदान सराहनीय रहा है। 
 

 

 

Pardeep

Advertising