जम्मू के इस नन्हें बहादुर ने माउंट फूजी को किया फतेह , राज्य का नाम किया रोशन

Thursday, Aug 09, 2018 - 01:33 PM (IST)

जम्मू: जम्मू के निवासी मास्टर प्रद्युमन सिंह ने जापान के माउंट फूजी को फतेह कर राज्य का नाम रोशन किया है। फस्र्ट ग्रेड के नन्हे सिपाही ने यह कारनामा तब किया जब वो गर्मियों की छुट्टिया बिताने अपने परिवार के साथ जापान के दौरे पर गया था। माउंट फूजी जापान का सबसे बड़ा पहाड़ है और विश्व के सबसे मशहूर ज्वालामुखियों में गिना जाता है। जुलाई से सितंबर तक यहां सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं और बाकी सारा वर्ष यह बर्फ  से ढका रहता है।


मास्टर प्रद्युमन कठुआ के निवासी हैं और पूर्व सांसदठाकुर बलदेव सिंह पौत्र हैं। उन्होंने 3, 776 मीटर की चढ़ाई बड़ी बहादुरी से चढ़ी। उन्होंने योशिदा ट्रेल को  फालो करते हुए स्टेशन 5 से सुबह 9 बजे अपनी चढ़ाई शुरू की और छठे , सातवें और आठवें स्टेशन को पार करते हुए शाम चार बजे 3, 776 मीटर की चढ़ाई पर पहुंचे।

जन्मजात प्रतिभा से संपन्न
प्रद्युमन के अन्दर यह प्रतिभा जन्मजात है। अपनी इस ट्रेकिंग के दौरान नन्हे प्रद्युमन काफी प्रसिद्ध भी हो गये। उन्होंने चढ़ाई और उतराई का यह काम पूरे 11 घंटों में पूरा किया जोकि सराहनीय है।
 

Monika Jamwal

Advertising