हत्या के आरोपी प्रभजोत सिंह को यूएई से भारत लाया गया

Thursday, Feb 07, 2019 - 06:29 PM (IST)

नई दिल्लीः हत्या के मामलों में वांछित प्रभजोत सिंह को गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लाया गया। पंजाब पुलिस को विभिन्न मामलों में प्रभजोत की तलाश थी और उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी था।

अधिकारियों ने यहां बताया कि पंजाब पुलिस को हत्या के दो मामलों और साक्ष्यों को नष्ट करने को लेकर सिंह की तलाश थी। अधिकारियों ने बताया कि यूएई के अधिकारियों ने सिंह को देखा और उसे वहां गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने पंजाब पुलिस को इसकी जानकारी दी और उसने अपनी एक टीम को यूएई भेजा। सीबीआई भारत में इंटरपोल का राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो है। अधिकारियों ने बताया कि सिंह को गुरुवार को भारत भेजा गया। वह अमृतसर में उतरा।

Yaspal

Advertising