Wife के साथ Post Office में खाता खोलिए, हर महीने पाएं ₹9,250 का फिक्स ब्याज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 08:46 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बचत करना तो हम भारतीयों की रग-रग में है, लेकिन समझदारी वही है जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और हर महीने कमाई का जरिया भी बने। अगर आप अपनी जमापूंजी पर बिना किसी रिस्क के एक पक्की मंथली इनकम चाहते हैं, तो डाकघर की मंथली इनकम स्कीम (MIS) आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो एक बार पैसा लगाकर 5 सालों के लिए निश्चिंत होना चाहते हैं।

एक बार का निवेश और 5 साल तक मुनाफे की गारंटी Post Office की इस खास स्कीम में फिलहाल सालाना 7.4 प्रतिशत की दर से तगड़ा ब्याज मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि आपको बार-बार पैसे जमा करने का झंझट नहीं पालना पड़ता। आप बस एक बार एकमुश्त राशि जमा कर दें और अगले 5 सालों तक हर महीने ब्याज की रकम सीधे अपने खाते में पाते रहें। जैसे ही 5 साल की अवधि पूरी होगी, आपके द्वारा निवेश किया गया मूल पैसा भी आपको सुरक्षित वापस मिल जाएगा।

Joint Account से बढ़ जाएगा फायदा इस स्कीम में खाता खोलने के दो विकल्प मिलते हैं। अगर आप अकेले निवेश करना चाहते हैं, तो सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपनी पत्नी या परिवार के किसी सदस्य के साथ मिलकर 'जॉइंट अकाउंट' खोलते हैं, तो निवेश की सीमा बढ़कर 15 लाख रुपये हो जाती है। खास बात यह है कि एक जॉइंट खाते में अधिकतम 3 लोग भी शामिल हो सकते हैं।

कैसे मिलेंगे  9,250 रुपये हर महीने
15 लाख के निवेश पर बनेगा शानदार बजट गणित बड़ा सीधा है—अगर आप और आपकी पत्नी मिलकर जॉइंट खाते में 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 7.4 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से आपको हर महीने फिक्स 9,250 रुपये मिलेंगे। यह रकम घर के छोटे-मोटे खर्चों या बच्चों की फीस जैसे कामों के लिए एक बेहतरीन सहारा बन सकती है। इस खाते को शुरू करने के लिए बस आपके पास पोस्ट ऑफिस का एक बचत खाता होना अनिवार्य है। मात्र 1000 रुपये से भी इस खाते की शुरुआत की जा सकती है, जो इसे हर वर्ग के लिए सुलभ बनाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News