पोर्न फिल्में देखकर पत्नी से करता था शर्मनाक काम

Tuesday, Oct 10, 2017 - 11:12 AM (IST)

नई दिल्ली (संजीव यादव): पोर्न फिल्में देखकर पति को अप्राकृतिक संबंध बनाने की भूख थी, वह सेक्स के लिए दवाइयों का भी सेवन करता था और एक जानवर की तरह व्यवहार करता था, यही नहीं, लंदन में वह उसे एक सुनसान जगह पर छोड़कर भाग आया था। उसे विदेश मंत्रालय की मदद से दिल्ली वापस लाया गया है। पत्नी ने अप्राकृतिक संबंध बनाने की बात पर पति से तलाक मांगा है और उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा भी दर्ज कराया है।

पीड़ित लड़की लंदन यूनिवर्सिटी की टॉपर है और दिल्ली की रहने वाली है। महिला सेल ने लड़की की आपबीती पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक, लंदन से दिल्ली एयरपोर्ट आई लड़की सीधी क्राइम सेल नानकपुरा पहुंची और आपबीती पुलिस को बताई। पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसका पति उसे लंदन में छोड़ कर चला आया था। उसे पोर्न फिल्में देखने का शौक था और फिल्में देख अप्राकृतिक संबंध जबरन बनाता था। यही नहीं, जब वह इससे इनकार करती थी तो उसकी कुछ एमएमएस को सार्वजनिक करने की बात कहता था। इसी के आधार पर पत्नी ने पति को गिरफ्तार करने और तलाक की मांग की है। 

खास बात यह है कि जिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उसकी पहली पत्नी ने इसी आधार पर पहले भी तलाक दिया था। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पीड़ित लड़की की शादी वर्ष 2012 में वसंत विहार में रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी। युवती इंग्लैंड के लंदन शहर से मैनेजमेंट की पढ़ाई करती थी जहां उसने यूनिवॢसटी में टॉप किया। वहां पर आरोपी व्यापार के सिलसिले में जाया करता था। इसी दौरान दोनों के बीच अच्छे संबंध बने और शादी कर ली थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक था। लेकिन, एकाएक उसके व्यवहार में बदलाव आ गया।

पीड़िता को लंदन में छोड़ आया आरोपी
इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की बात जब पीड़िता ने अपने पति से बताई तो उसने बच्चे को गिरा देने को कहा। इसके बाद भी पीड़िता ने बच्चे को नहीं गिराया। आरोप है कि आरोपी पीड़िता को घुमाने के बहाने लंदन ले गया। जहां उसे अकेला छोड़कर आ गया। पीड़िता लगातार उसके मोबाइल पर कॉल करती रही, लेकिन आरोपी के नंबर पर कॉल नहीं लगी। किसी की मदद से पीड़िता वापस भारत आई। 

परिजनों पर लगाया मारपीट का आरोप
आरोपी के परिजन पर भी पीड़िता ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके परिजन से हमेशा पैसे की मांग करते थे। जब इसका विरोध वह करती तो आरोपी डंडे से उसकी पिटाई करते थे, जिसमें कई बार वह गंभीर रूप से घायल भी हो गई थी।

पहली पत्नी भी दे चुकी है तलाक 
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पति ने पहले भी एक शादी की थी। उक्त महिला ने भी आरोपी को तलाक दे दिया है। उस महिला का भी आरोप था कि आरोपी उससे अप्राकृतिक संबंध बनाता था। इसी कारण से उसने भी तलाक दिया था। 

Advertising