जम्मू-कश्मीर : पुंछ में भालू के हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल

Thursday, Aug 12, 2021 - 09:08 PM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को भालू के हमले में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, आज सुबह पुंछ जिले के बाइला-मंडी गांव में दो भालुओं ने सकीना बी पर हमला कर दिया।

 

अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने महिला को भालुओं के चंगुल से बचा कर एक अस्पताल में भर्ती कराया। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जाती है।


 

Monika Jamwal

Advertising