लद्दाख का ठंडा मौसम और पोलीकार्बोनेट ग्रीन हाउस, हरी सब्जियां उगाने में किसान अब हैं सक्षम

Saturday, Feb 12, 2022 - 01:57 PM (IST)

लद्दाख: केन्द्र प्रशासित प्रदेश लद्दाख का मौसम पूरा वर्ष शुष्क बना रहता है। यहां ठंड भी सूखी ही पड़ती है। ऐसे में किसानों को हरी सब्जियों को उगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है पर अब यह काम आसान हो गया है।


डिफेंस इंस्टीच्यूट ऑफ हाई एल्टीच्यूड रिसर्च (डीआईएचएआर) के पॉलीकार्बोनेट ग्रीन हाउस कारगार साबित हो रहे हैं। कृषि विभाग और यूटी प्रशासन के सहयोग से यह काम संभव हो पा रहा है। ग्रीनहाउस में पूरा वर्ष और हर मौसम में हरी सब्जियां उगा सकते हैं।


लद्दाख में करीब सौ ऐसे ग्रीन हाउस हैं। इनसे किसानों को अपने काम करने में रोजगार पाने में मद्द मिल रही है। लद्दाख में बहुत ठंड पड़ती है और ऐसे में लोगों को जो हरी सब्जियां मिलती हैं वो प्रदेश तक सड़कमार्ग या फिर हवाई मार्ग से सप्लाई की जाती हैं। वहीं जब सर्दियों में ज्यादा बर्फ गिरती है तो लद्दाख का सड़कमार्ग बंद हो जाता है। ऐसे में फलों और सब्जियों की सप्लाई भी रूक जाती है।


लद्दाख के एक किसान स्टेंजिन ने कहा, डीआईएचएआरने ग्रीनहाउस का जो नई तकनीक लाई है, वो वाकई में कमाल की है। अब ब्रोकोली, गोभी और अन्य सब्जियां सर्दियों में भी उगा सकते हैं।  उन्होंने कहा, इससे पहले हमारे ग्रीन हाउस थे पर उनमें हम केवल पतेदार सब्जियां ही उगा पाते थे पर पोलीकार्बोनेट ग्रीनहाउस की मद्द सेे अब हम बाकीकी सब्जियां उगा सकते हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising