कश्मीर घाटी में दूसरे चरण के मतदान हेतु समय में बदलाव

Tuesday, Oct 09, 2018 - 12:16 PM (IST)

श्रीनगर: चुनाव विभाग ने निकाय चुनावों के दूसरे चरण के मतदान हेतु कश्मीर घाटी में चुनावों के समय में बदलाव कर दिया है। दूसरे फेस के लिए 10 अक्तूबर को मतदान होना है। अब लोग सुबह सात बजे से शाम चार बजे की वजाय सुबह 6 बजे से शाम को चार बजे तक अपना वोट डाल सकते हैं। 


मुख्य चुनाव अधिकारी शालीन काबरा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से निकाय चुनावों के समय में यह बदलाव किया गया है। कश्मीर घाटी में सोमवार को पहले चरण के लिए मतदान हुआ। घाटी में कुल आठ प्रतिशत मतदान देखने को मिला। गौरतलब है कि आतंकियों और अलगाववादियों ने लोगों को चुनावों का बहिष्कार करने को कहा है। नैकां और पीडीपी जैसी दो प्रमुख पार्टियां भी चुनावों से बाहर हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising