झुग्गीवासियों के गुस्से का शिकार हुए एंक्रोचमैंट विंग के कर्मचारी, 5 पुलिसकर्मी घायल

Wednesday, Nov 23, 2016 - 08:00 AM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप): सैक्टर-56 स्थित लाल बहादुर शास्त्री कालोनी में बनी अवैध झुग्गियां हटाने पहुंची प्रशासन के एंक्रोचमैंट विंग के कर्मचारियों सहित पुलिसकर्मियों को लोगों के गुस्से शिकार होना पड़ा। गुस्साए लोगों द्वारा किए पथराव में कर्मचारी सहित 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिसके बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके देर रात तक 10 की गिरफ्तारी भी कर ली। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एस्टेट ऑफिस की एंक्रोचमैंट विंग कालोनी कार्रवाई करने पहुंची थी जिसके विरोध में लोग ने प्रशासनिक कर्मचारियों से धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद मौजदू पुलिसकर्मियों ने कॉल करके ज्यादा पुलिसकर्मियों को बुला लिया। 

 

कॉलोनी वासियों ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर ईंट-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए। जवाब में पुलिस ने लोगों को खदेडऩे के लिए लाठीचार्ज शुरू कर दिया। भीड़ में गुस्साएं लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों की गाडिय़ां भी तोड़ डाली। इस पूरी घटना में स्थानीय निवासियों को चोटें आई और साथ ही चार पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर लोगों ने आरोप लगाया है कि बायोमीट्रिक सर्वे में उनका नाम आने के बावजूद उन्हें पुनर्वास योजना के तहत मकान नहीं दिए गए। उल्टा प्रशासन बिना आगाह किए उन्हें बेघर करने में लगी है। 

 

इनकी हुई गिरफ्तारी 
संबंधित थाना पुलिस के अनुसार प्रशासनिक कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपी रोहित, सुरेश राही, मीना देवी, सपना कुमारी, रंजू देवी, अविनाश सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, जय प्रकाश, गुड्डु, प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को छोड़कर सभी की गिरफ्तारी भी कर ली हैं। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल पर हुए सरकारी वीडियोग्राफी पर पुलिस की चैकिंग जारी है। उस वीडियो के आधार पर पुलिस टीम अभी घटना में शामिल कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज करके गिरफ्तार करेंगी।

Advertising