स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल में जुटी पुलिस की टुकडिय़ां

Monday, Aug 10, 2020 - 02:02 PM (IST)

कठुआ :  स्वतंत्रता दिवस के चलते रिहर्सल का दौर शुरू कर दिया गया है। कोविड 19 के चलते इस बार स्कूली टुकडिय़ों को मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति नहीं है। सिर्फ पुलिस की टुकडिय़ां ही परेड में भाग लेंगी और तिरंगे को सलामी देंगी। रविवार को रिहर्सल के चलते पुलिस की टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट किया। आपको बता दें कि इस बार कोविड 19 के चलते गत वर्षों की भांति होने वाला कार्यक्रम इस बार नहीं हो पाएगा। आमूनन गत कई वर्षों से मुख्य आयोजन में सांस्कृति एवं देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे हैं लेकिन इस बार इस तरह के कार्यक्रम भी देखने को नहीं मिलेंगे। सिर्फ टुकडिय़ां मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी देंगी। इसके अलावा विभिनन उपमंडलों सहित अन्य स्थानों पर भी अधिकारी सरकार के आदेशों पर तिरंगा फहराएंगे। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising