पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर ही चोरी हुए 6 पशु बरामद किए, 2 चोर गिरफ्तार

Monday, Nov 29, 2021 - 06:30 PM (IST)

साम्बा : साम्बा पुलिस थाने की रक्ख अम्ब टाली पुलिस चौकी ने पशु चोरी के एक मामले को हल करते हुए 6 पशुओं को बरामद करके 2 चोरो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद युसफ पुत्र लाल हुसैन निवासी मनोहर गोपाला और कुनाल तेजी पुत्र राकेश कुमार निवासी वन तालाब वार्ड नं. सात के रूप में की गई।


 जानकारी अनुसार साम्बा के बार्डर के गांव रैपर कठलाई में 26 नवम्बर और 27 नवम्बर की रात के समय 6 पशु चोरी हो गए। लोगों ने इसकी शिकायत रक्ख अम्ब पुलिस चौकी में करवाई। 


                        मामले की गम्भीरता को देखते हुए डी.एस.पी. उस्मान चौधरी ने चौकी प्रभारी रक्ख अम्ब टाली मनोहर की अगुवाई में टीम का गठन करके एक दिन के भीतर ही चोरी हुए 6 पशु और 2 चोरो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कड़ी मेहनत करके इन सभी पशुओं को जम्मू के रंगूडा से बरामद कर लिया। सोमवार को पुलिस ने सभी पशुओं को उनके मालिकों के हवाले कर दिया, जिसकी लोगों ने बहुत सराहना की। 

Monika Jamwal

Advertising