शहीद कांस्टेबल को पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, घर पहुंचा शव तो ईद की खुशियां बन गई मातम

Wednesday, Aug 22, 2018 - 04:09 PM (IST)

 श्रीनगर: जिला पुलिस लाइन कुलगाम में एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर शहीद कांस्टेबल फैयाज अहमद शाह पुत्र अब्दुल रहमान को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। शाह को सुबह आतंकियों ने गोली मार दी थी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। उसके बाद शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया गया।


पूरा कश्मीर आज ईद की खुशियां मना रहा है। शाह का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा तो मातम और दुख का माहौल पैदा हो गया। शाह अपने पीछे बूढ़ेे मां-बाप, दो भाईयों, बीवी और दो छोटी बच्चियों को छोड़ गये हैं। कांस्टेबल शाह ईद की छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसे हाल ही में एसपीओ से पदोन्नत करके कांस्टेबल बनाया गया था।
 
 

Monika Jamwal

Advertising