पुलिस जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, वजह है चौंकाने वाली

Tuesday, Jan 22, 2019 - 06:58 PM (IST)

भोपाल: राजधानी रायपुर में पुलिस लाइन में पदस्थ एक जवान ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13वीं बटालियन में पदस्थ जवान नंदकिशोर चौधरी ने सोमवार देर रात स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नंदकिशोर की उम्र 38 साल थी और वह मध्यप्रदेश के सतना जिले का रहने वाला था।
 

 

गोली चलने की आवाज सुनकर जब अन्य जवान घटनास्थल पर पहुंचे तो, उन्होंने देखा कि खून से लथपथ नंदकिशोर जमीन पर पड़ा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच मे पता चला है कि जवान और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसके चलते जवान ने आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। 

 

 

suman

Advertising