सांबा में नोट बदलने के लिए परेशान लोगों की मद्द हेतु आगे आई पुलिस

Tuesday, Nov 15, 2016 - 12:21 PM (IST)

जम्मू (अजय सिंह): पांच सौ और एक हजार की करंसी अमानय होने के बाद लोगों की भीड़ बैंकों में जुटी है। लोग शीघ्र अति शीघ्र करंसी बदलने की होड़ में हैं। ऐसे में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, अब उसका जिम्मा जम्मू कश्मीर पुलिस ने संभाला है। सांबा में जेके बैंक में जेके पुलिस लोगों की सहायता के लिए आगे आई है। पुलिस द्वारा लोगों को पूरी सहायता दी जा रही है। जेके बैंक में पुलिस ने अपना एक कांउटर भी लगा रखा है। लोगों को पानी, चाय के साथ-साथ रिफरेशमेंट भी दी जा रही है। सांबा के एसएसपी जोगिन्द्र सिंह स्वयं मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की मद्द हेतु पुलिस हमेशा तैयार है।

 

Advertising