मृत युवक लौटा घर, मामले की जांच हेतु कब्र से निकाला गया शव

Saturday, Nov 17, 2018 - 07:10 PM (IST)

पुंछ :  खंड चिकित्सा अधिकारी मेंढर डॉ परवेज अहमद खान की अध्यक्षता में गठित 5 सदस्य जांच दल ने पुंछ जिले की मेंढर तहसील के गांव हदी अड़ी कसाब स्थित कब्रिस्तान से एक शव को बाहर निकाला। नायब तहसीलदार मेंढर की तारीफ हुसैन शाह की मौजूदगी में एक कब्र खोद कब्र से शव निकाल उसके डी एन ए सैंपल लेकर शव को दुबारा दफनाया गया। दरअसल मामला एक लापता युवक को लेकर था। कुछ महीने तहसील मेंढर के इसी गांव के एक युवक मुज्जमाल पुत्र नजमदीन के लापता होने के बाद उसके परिजनों द्वारा उक्त युवक के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज करवाई थी। उसकी काफी देर से कोई खबर नहीं मिली। 

 कुछ समय बाद जम्मू में एक अज्ञात शव मिला जिसकी पहचान उसके परिजनों द्वारा एक चित्र के आधार पर की और उक्त शव को गांव लाकर दफना दिया गया। वहीं कुछ महीने बाद अचानक एक दिन उक्त युवक घर पहुंचा जिसे देख सारे घर वाले तो हैरान हो गए। प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की कि आखिर अज्ञात शव किसका था। शुक्रवार को शव के सैंपल लेने के बाद शव को फिर से दफना दिया गया।
 

Monika Jamwal

Advertising