ईद के दिन आतंकियों की दूसरी कायराना हरकत, घर के बाहर पुलिसकर्मी को मारी गोली

Wednesday, Aug 22, 2018 - 06:47 PM (IST)

 श्रीनगर : कश्मीर में आतंकियों ने एक और पुलिसकर्मी को गोली मार दी। पुलवामा जिले के लुसवानी में अज्ञात बंदूकधारियों ने प्वाइंट बलैंक की रेंज से पुलिसकर्मी को उसके घर के बाहर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शहीद की पहचान मोहम्मद याकुब पुत्र लाल शाह निवासी लुसवानी के रूप में हुई है।  सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।


एक दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले कुलगाम के ही अवगम क्षेत्र में आतंकियों ने एक कांस्टेबल को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
 
 

Monika Jamwal

Advertising