पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के भीतर जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Monday, Jun 24, 2019 - 01:50 PM (IST)

जम्मू : सुजवां क्षेत्र में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के भीतर एक जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। यह जवान ट्रेनिंग सेंटर में लोअर क्लास कोर्स कर रहा था। सोमवार को डयूटी के दौरान उसने घटना को अंजाम दिया। घटना के फौरन बाद उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल अर्जुन देव के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम क्रिया हेतु परिवार को सौंप दिया गया है। 
 

Monika Jamwal

Advertising