जम्मू कश्मीर : सर्विस रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण घायल हुआ पुलिस कांस्टेबल

Thursday, Dec 10, 2020 - 04:40 PM (IST)

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में एक मतदान केंद्र के बाहर चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल बृहस्पतिवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के सोपोर में तुज्जार शरीफ इलाके में हुई।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल अशरफ की सर्विस रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चल गई जिससे वह घायल हो गए। अशरफ जिला विकास परिषद चुनावों के लिए मतदान केंद्र के बाहर ड्यूटी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

Monika Jamwal

Advertising