रांची में अमित शाह का पिछा कर रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, DSP ने किया ये दावा

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2024 - 06:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क :रांची दौरे पर गए गृह मंत्री के काफिले का पिछा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। DSP ने ये दावा किया कि युवक काफिले के अंदर नहीं घुसा था पर काफिले का पिछा कर रहा था। इसलिए युवक को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी था नशे में धुत
डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने जानकारी दी कि युवक ने कोई नशीला पदार्थ पिया हुआ था उसके पास से ना कोई हथियार बरामद हुआ था। मीडिया के सामने आए आरोपी ने कहा वह नास्ता करने जा रहा था पर उसने ये स्वीकार किया उसने कोई नशीला पदार्थ पिया हुआ है।

अमित शाह का सरकार पर तंज
रांची में भाजपा कार्यसमिती के बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, आदिवासी मुख्यमंत्री आदिवासियों की चिंता करने की बजाय 'भूमि जिहाद' औऱ 'लव जिहाद' करके यहां का संतुलन बिगाड़ रही है। हजारों घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से शादी करते हैं, प्रमाण पत्र प्राप्त करते हैं और जमीन खरीदते हैं। आने वाले दिनों में आदिवासियों की आबादी कम होने वाली है, यह अब भी कम हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Rana

Related News