बढ़ सकती हैं हुरिर्यत के नेता की मुश्किलें, देशविरोधी नारे लगाने का आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Oct 27, 2017 - 12:31 PM (IST)

जम्मू: देवेन्द्र सिंह बहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन पर देश विरोधी नारे लगाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हुरिर्यत नेता सईद अली शाह गिलानी के करीबी एडवोकेट देवेन्द्र सिंह बहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब चर्चा में है। वीडियो में दवेेन्द्र सुरक्षाबलों को कोस रहे हैं और साथ ही पाकिस्तान का गुणगान करते हुए देशविरोधी नारे लगा रहे हैं। उनके खिलाफ गांधी नगर थाने में मामला दर्ज किया है।


जम्मू के एसएसपी विवेक गुप्ता ने कहा कि पुलिस इस मामले में जल्द देवेन्द्र सिंह से पूछताछ करेगी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्र५वाई को अंजाम दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि देवेन्द्र सिंह कश्मीर में लोगों की सभा को संबोधित कर रहे हैं। वह एनआईए पर आरोप लगाते हैं कि उन्हें बिना कारण हिरासत में रखा गया और प्रताडि़त किया गया। उन्होंने लोगों से कश्मीर की आजादी में भाग लेने और पाकिस्तान द्वारा सहयोग किए जाने की बात कही। सिंह ने सुरक्षाबलों को भी खूब कोसा। गौरतलब है कि दो महीने पहले एनआईए ने देवेन्द्र सिंह के बख्शी नगर और राजोरी स्थित घर पर दबिश दी थी और अपने साथ देवेन्द्र को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News