जम्मू पुलिस ने 75 करोड़ की हीरोइन और नकदी पकड़ी, चार आरोपियों गिरफ्तार

Friday, Nov 24, 2017 - 06:48 PM (IST)

 जम्मू : पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहीम शुरू की हुई है जिसके तहत आज जम्मू पुलिस ने नशा बेचने वालों के साथ-साथ 75 करोड़ की हीरोइन और करीब 24 लाख रुपये भी बरामद किये ।पुलिस ने चारों आरोपियों के साथ दो गाडिय़ों को भी पकड़ा है। जम्मू पुलिस के नशे के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए बहुत बड़ी खेप के साथ चार नशा तस्करों के साथ दो गाडिय़ां और 24 लाख से ज्याद रुपया आरोपियों से पकड़ा है । 


जम्मू पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहीम शुरू की हुई है जिसके तहत आज जम्मू ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा उनेक पास से 75 करोड़ की हीरोइन के साथ साथ 24 लाख से ज्यादा की कैश पकड़ी गई है। आरोपियों का सरगना पंजाब का रहने वाला है। खुद पुलिस के आईजी एस डी सिंह ने बताया कि जम्मू पुलिस के इतिहास में ऐसा पहला मामला है जब इतनी बड़ी तादाद में हेरोइन नशा पकड़ा है। वहीं पुलिस ने पुंछ से भी 50 किलों के करीब भुक्की पकड़ी और पंजाब के दो लोगो को इसमें गिरफ्तार किया है। एक अन्य ऑपरेशन में पौने तीन किलों चरस बरामद की है और नशे के आरोपियों को पकड़ा है जोकि कश्मीर का एक रहने वाला है।
 

Advertising