श्रृंख्लाबद्ध भूखहड़ताल पर उतरे पीओके रिफ्यूजी

Friday, Dec 28, 2018 - 12:30 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के रिफ्यूजी सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए अब चेन हंगर स्ट्राइक पर उतर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि केन्द्र और राज्य सरकार उनकी मांगों को सुन नहीं रहा है और हमेशा उनका इस्तेमाल करते आ रहे हैं। पीओके रिफ्यूजियों के संगठन एसओ एस इंटरनेशनल ने कहा कि अब वे लोग मूर्ख नहीं बनेंगे और अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्ष करेंगे।


संगठन के चेयरमैल राजीव चुन्नी ने कहा कि वे लोग श्रृंख्लाबद्ध तरीके से भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने अपनी मांगों के बरे में बात करते हुये कहा कि केबिनेट ने 2014 में उनके लिए पैकेज पास किया था पर अभी तक नहीं दिया। कहा गया था कि कश्मीरी पंडित विस्थापितों की तरह ही उन्हें भी पैकेज दिये जाएंगे पर सब धोखा साबित हुआ। उन्होंने मांग की कि पीओके में उन्हें उनके धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की अनुमति दी जाए।
 
 

Monika Jamwal

Advertising