ससुराल में पुलिसकर्मी का खूनी तांडव, पत्नी सहित सास ससुर को उतारा मौत के घाट

Wednesday, Mar 10, 2021 - 03:19 PM (IST)


जम्मू: सतवारी इलाके में मंगलवार देर रात एक पुलिसकर्मी ने अपने सास और ससुर सहित पत्नी को गोली मार दी। पुलिसकर्मी के सिर परऐसा खून सवार था कि उसनेकरीब एक दर्जन गोलियां चलाईं। पत्नी और पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था जो इस तरह से समाप्त हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोनी कोगिरफतार कर लिया।


जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी राजिन्दग कुमार निवासी गजनसू  अपने ससुराल फलाएं मंडाल के गांव अलोरा पहुंचा और उसने अपनी सर्विस राइफल से  ससुराल वालों पर गोलीबारी कर दी। उसने करीब एक दर्जन राउंड फायर किये और उसकी सास राजकुमारी की मौके परही मौत हो गई। उसे ससुर रमेश और पत्नी सीमा गंभीर रूप् से घायल हो गये। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।


रजिन्द्र कुमार ने अपने सालों और चाचा ससुरपर भी फायरिंग की पर वे कमरों में छिप गये। उन्होंने किसी तरह से मामले की जानकारी  पुलिस को दी। बाद में आरोपी को गजनसू के पकड़ा गया। जांच में पता चला कि वह आईआरपी का जवान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

Monika Jamwal

Advertising