सिडनी में मारे गए युवक का शव कल पहुंचेगा

Saturday, Sep 23, 2017 - 09:28 PM (IST)

जम्मू: सिडनी में मारे गए जम्मू के युवक का शव कल भारत पहुंच जाएगा। युवक जम्मू के चटठा के भोर कैंप के निवासी कुलवन्त सिंह का बेटा है। पीएमओ राज्य मंत्री डा जतिन्द्र सिंह के मामले में हस्तक्षेप करने के बाद मलकीत सिंह का शव जम्मू पहुंचेगा। परिवार ने मंत्री से निवेदन किया था कि उनके बेटे के शव को भारत मंगवाया जाए।


 मिली जानकारी के अनुसार पीएमओ राज्यमंत्री उस समय नार्थ ईस्ट के दौरे पर थे जब उन्हें मलकीत सिंह के परिवार के मिलने की जानकारी मिली। मंत्री ने विदेश मंत्री सुशमा स्वराज से मिलकर सारी औपचारिकताएं पूरी करवाकर मलकीत सिंह के शव को भारत मंगवाया है। सिडनी में दो युवक दुर्घटना का शिकार हुए जिनमें से मलकीत सिंह की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। दूसरा युवक भी चटठा का ही है। उसके पिता का नाम दलबीर सिंह हैं। वह जिन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। मलकीत सिंह दो महीने पहले अस्ट्रेलिया बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था।

 

Advertising