महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों से पीएम ने की बात, कोविड की स्थिति का लिया जायजा

punjabkesari.in Saturday, May 08, 2021 - 05:02 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए उठाए गए कदमों और इसकी तीसरी लहर को रोकने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि वार्ता के दौरान ठाकरे ने राज्य को पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति करने की मांग दोहराई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य आज कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार को मोदी के मार्गदर्शन का फायदा मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार के कई सुझावों को भी केंद्र ने स्वीकार किया है। कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

शुक्रवार को राज्य में 54,022 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 49,96,758 हो गई। एक दिन पहले राज्य में 62,194 मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में अब तक इस महामारी से 74,413 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को राज्य में 898 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई थी।
षणा की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News