PM ने दी विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि, बोले-शानदार इंसान के तौर पर रहेंगे याद

Thursday, Apr 27, 2017 - 04:22 PM (IST)

नई दिल्लीः फिल्म अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र आज सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि खन्ना को हम हमेशा एक पापुलर एक्टर, समर्पित नेता और बहुत ही अच्छे इंसान के रूप में याद करेंगे। उनके अपनों की इस दुखद खड़ी में मेरी सहानुभूति उनके साथ है। वहीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा कि फिल्मों से लेकर राजनीति तक विनोद खन्ना ने मेरा बहुत साथ दिया। उनके निधन की खबर मेरे लिए बहुत दुखद है।

 

 
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट किया, विनोद खन्ना जी को उनके फिल्मी योगदान और उनकी शानदार छवि के लिए हमेशा याद किया जाएगा, उनके जैसे लोग कम होते हैं। आप बहुत याद आओगे सर।

 

 

 

एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि विनोद खन्ना सच में मेरे अपने थे। मेरे सबसे ज्यादा पसंदीदा लोगों में से एक थे, सबसे ज्यादा हैंडसम, टैलेंटड और शानदार कलाकार अब नहीं रहे।

 


 बीजेपी लीडर वसुंधरा राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा, दुख की इस घड़ी में मेरी सहानुभूति उनकी फैमिली और फैंस के साथ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति मिले।


नेता राम विलास पासवान ने भी ट्वीट किया, ये बहुत दुख की बात है कि नेता और अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

क्रिकेटर कमेंटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया कि ये बहुत दुखद खबर है कि विनोद खन्ना नहीं रहे। बहुत ही यादें है मेरी उनके साथ। अभी तक मुझे उनकी मुस्कान याद है जब हम आखिरी बार मिले थे।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, अभिनेता और भाजपा सांसद विनोद खन्ना के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं विनोद खन्ना जी के परिवार के साथ हैं।

Advertising