पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 10:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज जन्मदिन है। कांग्रेस अध्यक्ष आज 82 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी है।

PunjabKesari
पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- "कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना है।

बता दें खरगे का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था। कर्नाटक के दलित नेता खरगे एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News