महाराष्ट्र में PM मोदी की विपक्ष को दो टूक-आर्टिकल 370 पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करो

Sunday, Oct 13, 2019 - 04:10 PM (IST)

महाराष्ट्रः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र में कहा कि भारत की आवाज अब पूरी दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनयिा में भारत के लोकतंत्र की चर्चा है। उन्होने कहा कि 5 अगस्त को सरकार ने जम्मू-कश्मीर पर ऐतिहासिक फैसला लिया लेकिन कुछ पार्टियों के नेताओं ने इस पर भी राजनीति की। मोदी ने विपक्ष को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि आर्टिकल 370 पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करो। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि दम है तो अपने घोषणापत्रों में आर्टिकल 370 को भी लिखें।

महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी आने वाले 5 वर्षों के लिए देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में महायुति सरकार के लिए एक बार फिर आप सबका आशीर्वाद लेने आए हैं। साथ ही आपने लोकसभा चुनाव में हमें जो आशीर्वाद दिया उसके लिए भी आभार जताने आए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब नए भारत का नया जोश, दुनिया को भी दिखने लगा है। आज दुनिया में नए भारत का जो जलवा है , उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ मेरे 130 करोड़ देशवासी हैं।आज भारत की आवाज दुनिया की हर ताकत मजबूती से सुन रही हैं। दुनिया का हर देश आज भारत के साथ खड़ा हैं, हमारे साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित है।

Seema Sharma

Advertising