61 के हुए उद्धव ठाकरे, PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई...कहा- ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ रखे

Tuesday, Jul 27, 2021 - 10:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके उत्तम स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।'' ठाकरे 61 साल के हो गए।

उद्धव ठाकरे का जन्म 1960 में आज ही के दिन मुंबई में हुआ था। वह शिव सेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के पुत्र हैं तथा महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री हैं। शिवसेना का लंबे समय तक भाजपा से राजनीतिक गठबंधन रहा है, लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी को लेकर मतभेद के बाद उद्धव ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिला लिया था।

Seema Sharma

Advertising