पीएम मोदी ने अपने खास दोस्त पुतिन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- कोरोना के बाद भारत जरूर आना

Wednesday, Oct 07, 2020 - 04:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और भारत रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त साझीदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की। मोदी ने पुतिन को टेलीफोन करके शुभकामनाएं दीं। 

फोन में हुई बातचीत में मोदी ने पुतिन के साथ अपने पुराने संबंधों एवं मित्रता को याद किया और दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त साझीदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को सराहना की। दोनों नेताओं ने एक दूसरे के सतत संपर्क में रहने और कोविड-19 महामारी सहित सभी वैश्विक चुनौतियों से मुकाबले में सहयोग बढ़़ाने पर सहमति जतायी। 

मोदी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य परिद्दश्य सुधरने के बाद पुतिन का भारत में स्वागत करने की इच्छा व्यक्त की। इसी के साथ पीएम मोदी ने पुतिन की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों देशों के विशेष रणनीतिक महत्व को  बढ़ाने के लिए भारत आपका आभारी है। 

vasudha

Advertising