PM मोदी ने ईद, अक्षय तृतीया की एडवांस में दीं शुभकामनाएं...साथ ही किया इस बात को लेकर अलर्ट

Sunday, Apr 24, 2022 - 01:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईद, अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती की एडवांस में शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में कहा कि ईद का त्योहार आने वाला है। 3 मई को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाएगी। कुछ दिन बाद ही वैशाख बुध पूर्णिमा का पर्व भी आएगा।

 

ये सभी त्योहार संयम, पवित्रता, दान और सौहार्द के पर्व हैं। आप सभी को इन पर्वों की अग्रिम शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि इन पर्वों को खूब उल्लास और सौहार्द के साथ मनाइए। इन सबके बीच, आपको कोरोना से भी सतर्क रहना है। मास्क लगाना, नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहना, बचाव के लिए जो भी जरुरी उपाय हैं, आप उनका पालन करते रहें।

Seema Sharma

Advertising