55 साल के हुए 'BJP के चाणक्य' अमित शाह, मोदी बोले- मेरे सहयोगी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं

Tuesday, Oct 22, 2019 - 08:44 AM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के चाणक्य अमित शाह आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित अनिलचंद्र शाह को मंगलवार को जन्मदिन की शुभकामनाए देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

मोदी ने शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मठ अनुभवी कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करै और सदा स्वस्थ रखे।

Seema Sharma

Advertising