पीएम मोदी करेंगे आज 'मन की बात' (पढ़ें 28 अक्टूबर की खास खबरें)

Sunday, Oct 28, 2018 - 05:25 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर(वेब डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अखिल भारतीय रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत और विदेश में लोगों के साथ अपने विचार सांझा करेंगे। यह उनका 49वां एपिसोड है।' मन की बात' कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे आखिल भारतीय रेडियो और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। यह प्रधानमंत्री अॉफिस, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, एआईआर और डीडी समाचार के यूट्यूब चैनलों पर स्ट्रीम किया जाएगा।

इसके साथ ही आइए अापको बताते हैं 28 अक्तूबर की खास खबरें:-

राष्ट्रीय-
मुख्यमंत्री योगी दो दिन के बनारस दौरे पर 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बनारस आएंगे। रविवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम को महमूरगंज स्थित संस्कृत भारती के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 

हैदराबाद में जन सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज हैदराबाद में भाजपा युवा मोर्चा के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि 26 अक्टूबर से भाजपा युवा मोर्चा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है।

'आप' करेगी चुनाव मुहिम की शुरूआत 

प्रदेश के चुनावी रण में अब आम आदमी पार्टी भी अपने चुनाव अभियान का शंखनाद करने जा रही है। 28 अक्टूबर को जयपुर के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की बड़ी चुनावी रैली होगी. रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल विधिवत रुप से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। 

रांची से पहला अंतरराष्ट्रीय जहाज सेवा शुरू 

राजधानी रांची को एक और बड़ी सौगात मिली है। इसे उपलब्धि भी कह सकते हैं। रांची से पहला अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा रविवार से शुरू होने जा रही है। गो एयरवेज विमान संख्या G8-484/21 जो कि रांची से मुंबई होते हुए थाईलैंड (फुकेट) तक की पहली उड़ान रविवार शाम  7:15 बजे भरेगी। इससे पहले रांची से सिर्फ लोकल विमान सेवा चलती थी। पहली बार रविवार से अंतरराष्ट्रीय जहाज सेवा की शुरुआत होने जा रही है। 

पंजाब-
पंजाब भर के मुलाजिम उतरेंगे पटियाला की सड़कें पर 


पंजाब के सरकारी मुलाजिमों की प्रमुख जत्थेबंदियां अध्यापक दल पंजाब, एम्पलाइज फेडरेशन बिजली बोर्ड, कर्मचारी दल पंजाब, पी. आर. टी. सी. कर्मचारी दल पंजाब और अॉल इंडिया मजदूर दल की तरफ से सांझे मुलाज़िम फ्रंट के नेतृत्व में 28 अक्तूबर को पटियाला में होने वाले राज्य स्तरीय प्रदर्शन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुलाजिम फ्रंट पंजाब के प्रधान तेजिन्दर सिंह संघरेड़ी और सचिव जनरल मनजीत सिंह चाहल ने आशा अभिव्यक्ति की कि सरकार विरुद्ध होने वाले प्रदर्शन में हजारों मुलाजीम शामिल होंगे।

खेल-
अाज होने वाले मुकाबले 

फुटबाल : आई-लीग फुटबाल टूर्नामैंट-2018 
फुटबालः गोवा बनाम पुणे (इंडियन सुपर लीग-2018)
कबड्डीःदिल्ली बनाम यू.पी. (प्रो कबड्डी लीग-2018)

Pardeep

Advertising