PM मोदी डबल सेंचुरी करके रहेंगे- पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 07:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री को जनता के सवाल सुनने और उनका जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “आज तक प्रधानमंत्री ने प्रेस वार्ता नहीं की और आगे भी इसकी उम्मीद कम है। वे आते हैं, अपनी बात कहते हैं और हर मुद्दे से पल्ला झाड़ लेते हैं।

तेजस्वी यादव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम लोग पहले से परेशान हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सरकार और प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी होती है कि संकट के समय जनता को राहत दें, लेकिन पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि प्रधानमंत्री लोगों को ही सलाह दे रहे हैं कि क्या खरीदना है और क्या नहीं।

उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, “पेट्रोल-डीजल के दाम अभी और बढ़ेंगे, प्रधानमंत्री डबल सेंचुरी करके रहेंगे। तेजस्वी के इस बयान के बाद सियासी हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है और महंगाई का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News