मेघालय-त्रिपुरा और नागालैंड Result: आज शाम 7 बजे BJP मुख्यालय में कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

Thursday, Mar 02, 2023 - 01:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों-त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती गुरुवार सुबह से जारी है। मतगणना में त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है तो वहीं मेघालय में त्रिशंकु सरकार बनती नजर आ रही है। हालांकि, यहां मौजूदा सीएम कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी आगे चल रही है। तीनों राज्यों में 60-60 सीटें हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को तो नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव हुए थे।

 

इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय पर आए नतीजों के बाद पार्टी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे। नागालैंड में 60 साल में पहली बार महिला विधायक चुनी गई है। एनडीपीपी की उम्मीदवार हेकानी जाखलू ने जीत हासिल की है, वे नगालैंड विधानसभा के लिए चुनी गई पहली महिला विधायक हैं। बता दें कि त्रिपुरा में अभी भाजपा की सरकार है, जबकि नगालैंड में भाजपा के गठबंधन वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) की सरकार है।

Seema Sharma

Advertising