PM मोदी आज सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, अधिकारियों को मिलेगा सम्मान

Friday, Apr 21, 2023 - 07:03 AM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16वें 'सिविल सेवा दिवस' कार्यक्रम के समापन सत्र और पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यह आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे होगा। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही वह नौकरशाहों से भी बातचीत करेंगे।

सरकारी बयान के अनुसार कार्यक्रम में पहला संबोधन केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) डॉ जितेंद्र सिंह सुबह 11:10 बजे देंगे। इसके बाद 11:25 बजे प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। देश में विभिन्न सार्वजनिक सेवा विभागों में लगे सभी अधिकारियों के कार्यों को स्वीकार करने के लिए हर साल 21 अप्रैल को 'सिविल सेवा दिवस' मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के बयान के अनुसार पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण में सिविल सेवकों के योगदान की लगातार सराहना की है और उन्हें और भी कठिन काम करने के लिए उत्साहित किया है। 

 

Pardeep

Advertising