पीएम मोदी की उज़्बेकिस्तान यात्रा, भारत-उज़्बेकिस्तान के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को मिलेगी और मजबूती
punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 01:29 PM (IST)
PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज़्बेकिस्तान के दो दिन के दौरे पर हैं। भारत के साथ इस देश के बहुत पुराने संबंध हैं। दोनों देश पहले सिल्क रूट से जुड़े हुए थे और यहाँ के लोग भारतीय संस्कृति, खासकर बॉलीवुड फ़िल्मों, गानों, योग, हिंदी और भारतीय खाने को बहुत पसंद करते हैं। दोनों देशों की संस्कृतियों में बहुत समानता है। राज कपूर के ज़माने से ही उज़्बेकिस्तान में भारतीय फ़िल्में, कलाकार और गाने बहुत लोकप्रिय रहे हैं। राज कपूर की 100वीं जयंती मनाने के लिए 17 से 21 दिसंबर 2024 तक 5 दिन का 'इंडियन सिनेमा वीक' आयोजित किया गया था।
साथ ही, 2025 और 2026 में 'सशक्त नारी- सेलिब्रेटिंग वुमनहुड' थीम पर 4 दिन का फ़िल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया, जिसमें हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा की महिलाओं पर केंद्रित फ़िल्में दिखाई गईं। उज़्बेक नागरिक हमेशा से बतातें है कि वह भारतीय फ़िल्में देखते हुए बड़ा हुआ है और शाहरुख खान को बहुत पसंद करता है।
उज्बेकिस्तान में योग बहुत लोकप्रिय है और हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 2000 से ज़्यादा लोग इसमें शामिल होते हैं। उज़्बेकिस्तान का योग फ़ेडरेशन भारतीय दूतावास के साथ करीबी संबंध बनाए हुए है। योग फ़ेडरेशन ऑफ़ उज़्बेकिस्तान के योग वॉलंटियर्स के दो बैच को आयुष मंत्रालय ने योग सिखाने के लिए सर्टिफ़िकेट दिया है। पिछले साल ताशकंद में 'योग फ़ॉर वन अर्थ वन हेल्थ' थीम पर योग पर 7वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था।
