नीतीश के इस्तीफे पर PM मोदी का ट्वीट

Wednesday, Jul 26, 2017 - 07:52 PM (IST)

नयी दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि राजनीतिक मतभेदों से उपर उठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लडऩा समय की मांग है।  भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर पिछले कुछ समय से इस्तीफा देने का दबाव बना रहे नीतीश कुमार ने आज खुद अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। कुमार के इस्तीफे पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए बधाई दी है।

 

उन्होंने कहा कि देश के विशेष रूप से बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए राजनीतिक मतभेदों से उपर उठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लडऩा आज देश और समय की मांग है। मोदी ने ट्वीट किया कि भ्रष्टाचार के $खिलाफ लड़ाई में जुडऩे के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई। सवा सौ करोड़ नागरिक ईमानदारी का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि देश के विशेष रूप से बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के $खिलाफ एक होकर लडऩा आज देश और समय की मांग है। 

 

Advertising