भारत के पहले राष्ट्रीय पुलिस संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Sunday, Oct 14, 2018 - 06:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरणोत्सव दिवस के मौके पर दिल्ली में भारत के पहले राष्ट्रीय पुलिस संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। यह अद्वितीय संग्रहालय इतिहास, कलाकृतियों, वर्दी और केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के उपकरण को दर्शाते हुए चाणक्यपुरी क्षेत्र में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक के परिसर में एक भूमिगत सुविधा के रूप में सामने आ रहा है।  

अधिकारी ने बताया कि जहां कुछ राज्य पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के पास उनके छोटे संग्रहालय हैं यह पहली बार है कि देश में पुलिस विषयों पर राष्ट्रीय स्तर की स्थायी प्रदर्शनी होगी। यह पुलिस के विषयों पर शोधकर्ताओं के लिए ज्ञान के भंडार के रूप में भी कार्य करेगा।

अधिकारी के अनुसार हाल ही में गृह मंत्रालय में एक बैठक हुई जहां परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गयी। संग्रहालय का उद्घाटन 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरणोत्सव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री करेंगे। अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल आईटीबीपी के इसी तरह के एक स्मारक का उद्घाटन ग्रेटर नोएडा में भी  किया जायेगा। 

vasudha

Advertising