CWG में पदक जीतने वालों की मेजबानी करेंगे पीएम मोदी, भारतीय खिलाड़ियों ने 61 मेडल किए अपने नाम

Friday, Aug 12, 2022 - 06:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पदक विजेताओं से शानिवार को मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री अपने सरकारी आवास पर सुबह करीब 11 बजे भारतीय खिलाड़ियों की मेजबानी करेंगे। इस बार भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए और चौथे स्थान पर रहा। भारत 18वीं बार इन खेलों में हिस्सा ले रहा था और इसमें कुल 104 पुरुष और 103 महिलाओं ने हिस्सा लिया। भारत के लिए पुरुषों ने 35 और महिलाओं ने 26 मेडल अपने नाम किए।

बता दें कि, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के बर्मिंघम रवाना होने से पहले वीडियो कॉल पर बात की थी और राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कहा कि था कि वह खिलाड़ियों से राष्ट्रमंडल खेलों के बाद मिलने के लिए समय निकालेंगे। अब पीएम मोदी अपने वादा निभाने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लगातार खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। उन्होंने पदक जीतने के तुरंत बाद खिलाड़ियों की तारीफ की और उनके लिए ट्वीट किए थे। पीएम ने बीते साल भी टोक्यो ओलंपिक समाप्त होने के बाद वहां से लौटकर आए पदक विजेताओं से मुलाकात की थी।

 

rajesh kumar

Advertising