उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः PM मोदी आज सहारनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Thursday, Feb 10, 2022 - 02:44 PM (IST)

नई दिल्ली/सहारनपुरः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी (बृहस्पतिवार) को सहारनपुर के रिमाउंड डिपो के भर्ती ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 



सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर उक्त भर्ती ग्राउड की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी ने संभाल ली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए 10 फरवरी को सुबह सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक पूरे जिले में पंतगबाजी पर पूर्ण रोक रहेगी। सिंह ने बताया कि यह पाबंदी ड्रोन पर भी लागू रहेगी। 

Pardeep

Advertising